- Hindi News
- शहीदों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है: त्यागी
शहीदों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है: त्यागी
यमुनानगर - नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 117 वीं जयंती पेपर मिल ग्राउंड में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र त्यागी ने की। त्यागी ने कहा कि नेता जी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा तथा जयहिंद का नारा दिया था। उनको याद करके श्रद्धांजलि अर्पित की। देश पर मर मिटने वाले ऐसे देश भक्तों को याद आवश्यक करना चाहिए। क्योंकि शहीदों के बलिदान से ही उन्हें आजादी मिली हैं। इन्हें शत-शत नमन करना चाहिए। मौके पर सभी ने उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर नरेन्द्र त्यागी, पारसनाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, राज कुमार त्यागी, बृजभूषण, सुखदेव शर्मा, जरनैल सिंह, रमेश भार्गव, बृज मोहन शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, कर्णवीर, ओम प्रकाश राणा, राकेश बंसन, इरशाद खान, मशरूफ अली, आस मोहम्मद व अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।