पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर धूम मचाएगा भंगड़ा

गणतंत्र दिवस पर धूम मचाएगा भंगड़ा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
मौसम की बेमियादी के चलते गणतंत्र दिवस समारोह के स्थल में परिवर्तन करना पड़ा है। फुल ड्रेस रिहर्सल अब राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण की बजाय अनाज मंडी में होगी। गणतंत्र समारोह की तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही है। समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार 24 जनवरी को सुबह दस बजे से अनाज मंडी में आयोजित
की जाएगी।
यह जानकारी नायब तहसीलदार रणधीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल ग्राउंड में पानी भर जाने से वहां रिहर्सल करना संभव नहीं था। इसलिए स्थल बदल कर अनाज मंडी किया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल की तैयारियों का जायजा तहसीलदार ईश्वर सिंह करेंगे। बीईओ धर्मसिंह राठी ने बताया कि नवज्ञान ज्योति सीसे स्कूल की टीम गिद्दा, एमआर इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती सीसे स्कूल, जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल व गणपति कान्वेंट स्कूल के बच्चे देश भक्ति का गीत पेश करेंगे।
दशमेश सीसे स्कूल के बच्चे पंजाबी भांगड़े में धूम मचाएंगे। राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल की लड़कियां हरियाणवी डांस पेश करेंगी। न्यू हैप्पी सीसे स्कूल सेव द गर्ल चाइल्ड पर नृत्य नाटिका पेश करेंगे। डीएवी कॉलेज साढौरा के प्रतिभागी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी व पुलिस की टुकड़ी द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। मेजबान आदर्श सीसे स्कूल व राजकीय सीसे स्कूल बिलासपुर के स्टूडेंट्स पीटी व डंबल पेश करेंगे। एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी।



गणतंत्र दिवस समारोह को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से रंगारंग बनाने के लिए तेजली खेल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई जिसका अवलोकन एडीसी डॉ. सतबीर सिंह सैनी ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली टीमों का चयन किया।