- Hindi News
- कोर्ट में स्टे के बावजूद हो रहा निर्माण कार्य
कोर्ट में स्टे के बावजूद हो रहा निर्माण कार्य
भास्कर न्यूज - जगाधरी/वर्कशाप
हमारा हक हमें दिलाओ एसएचओ साहब। बड़ी मुश्किल से मकान बनाने के लिए प्लॉट खरीदे थे। इस बात बताते हुए पीडि़तों ने कहा कि वह जब मालिकाना हक लेने गए तो भगा दिया गया। यह कहना है विष्णु नगर में रेलवे लाइन के पास प्लॉट खरीदने वाले लोगों का। बुधवार सभी लोग एकत्रित होकर थाना फर्कपुर गए। जहां उन्होंने एसएचओ से गुहार लगाई। इन लोगों का कहना है कि ससौली निवासी जय राम से सभी ने प्लॉट खरीदे थे। रजिस्ट्री के बाद कमेटी में भी नाम दर्ज हो गए। जब मालिकाना हक लेने गए तो दूसरे भाई ने भगा दिया।
बलदेव, ज्ञानेश, मनोज, मंजीत, नरेश, विकास, पप्पू, ओम प्रकाश, बृजमोहन, मंजीत सिंह, सुरेश, कृष्णा कुमारी व अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने आठ वर्ष पहले सत्यम प्रॉपर्टी के थू्र जयराम से प्लॉट खरीदे थे। उसके कुछ वर्ष बाद जयराम के दूसरे भाई ने कोर्ट में केस कर दिया कि उसकी बिना इजाजत के भाई ने प्लॉट कैसे बेच दिए। सभी लोग लोअर कोर्ट से केस जीत गए। फिर उन्होंने सेशन कोर्ट में केस किया। कोर्ट ने यह कहा था कि जब तक कोई फैसला न आ जाए। कोई इस जगह पर कुछ नहीं कर सकता। अब इन लोगों का कहना है कि जयराम के दूसरे भाई ने खाली प्लॉट में हल चलवा दिए और वहां गेहूं बीज दी है। वह वहां एक मोबाइल टावर लगवा रहा है। अब इन लोगों का कहना है कि जब इन्हें यहां कोई निर्माण कार्य पर रोक है तो वह लोग कैसे यहां कुछ निर्माण करवा सकते हैं।
प्रॉपर्टी के चक्कर में ठगे जा रहे हैं लोग: सस्ते प्लॉट के चक्कर में लोग ठगे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर कहीं भी खेत में प्लॉट कटवाकर उसे लोगों को धड़ल्ले से बेच रहे हैं। सभी लोगों को पता है कि यह अवैध कॉलोनी हैं मगर फिर भी अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं।