नाले में शव मिला
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास से निकल रहे नाले से 35 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास नाले में एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।
शव की हालत से लगा रहा है कि कई दिन से नाले में पड़ा था। पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का खुलासा होगा। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।