पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फंदे पर लटका मिला महिला का शव

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर - महावीर कॉलोनी में ३५ वर्षीय महिला ने फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने शव को फंदे पर लटका देखा। उसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बिसरे को जांच के लिए मुधबन भेज दिया। वहां से रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चुन्नी से फंदा बनाया : महावीर कॉलोनी निवासी महावीर सिंह की शादी फर्कपुर निवासी प्रेमचंद की बेटी ३५ वर्षीय पुष्पा उर्फ पूजा से १५ साल पूर्व हुई थी। उनके ३ बच्चे भी हैं। वीरवार की सुबह परिवार के सभी लोग काम पर चले गए। बच्चे स्कूल में थे। घर पर पुष्पा अकेली थी। दोपहर बाद महावीर व उसका भाई घर पहुंचा तो अंदर से पुष्पा का कमरा बंद था। कमरा खुलवाने के लिए महावीर ने पुष्पा को आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई भी जवाब नहीं आया।
इस पर उनको शक हुआ। उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर पुष्पा का शव पंखे से लटका हुआ था। पुष्पा ने चुन्नी को पंखे में बांधकर फंदा लगा रखा था। उन्होंने इस बारे में पुलिस और पुष्पा के परिजनों को दी। रामपुरा चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमचंद के बयान के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। बिसरे की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।