बच्चा घायल, स्कूल ने नहीं दी सूचना
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
आनंद पब्लिक स्कूल का छात्र पांव फिसलने से गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके सिर से खून बहता रहा लेकिन स्कूल प्रशासन की ओर से परिजनों को सूचित नहीं किया गया। यह आरोप खुद छात्र के माता-पिता ने लगाया है।
छोटा मॉडल टाउन निवासी सुरेंद्र ने बताया कि सुबह उसका बेटा अजय स्कूल बस से स्कूल गया था। वह फस्र्ट लोट्स का स्टूडेंट है। शाम चार बजे स्कूल से वापस घर पहुंचा तो उसकी यूनिफार्म खून से सनी थी। बच्चे ने उन्हें बताया कि करीब 10 बजे उसे चोट लग गई और 12 बजे तक उसकी ओर ध्यान नहीं दिया गया। सुरेंद्र का यह भी आरोप है कि स्कूल से उसका घर मात्र 10 मिनट की दूरी पर है। यदि स्कूल उन्हें सूचना देता तो खुद ही चले जाते।
मां-बाप से पहले हमारा बच्चा है : प्रिंसिपल
स्कूल की प्रिंसिपल अनु भल्ला का कहना है कि मां-बाप से पहले कोई भी स्टूडेंट हमारा बच्चा हैं। संबंधित टीचर के मुताबिक बच्चे का पांव फिसल गया और उसकी ठोडी बैंच पर जा लगी। हमारे पास स्कूल का स्थायी डाक्टर है। यदि गंभीर चोट होती तो हम पहले स्कूल में फस्र्ट एड देते इसके बाद डाक्टर को दिखाते। यह सारा उपचार स्कूल की ओर से कराया जाता है। स्कूल की लापरवाही नहीं है।