नेताजी के बताए मार्ग पर चलें: देवेंद्र
मुस्तफाबाद - जनता कॉलेज मुस्तफाबाद मे सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। चेयरमैन सरदार देवेंद्र सिंह व डॉ. रणजीत कौर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आजादी हमें खैरात में नहीं मिली है। हम सब को इसे बनाए रखने के लिए सुभाष चन्द्र जैसे स्वतंत्रता सेनानियों को हमेशा याद रखना चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए इस अवसर पर बीए की छात्रा सरिता ने भी अपने विचार प्रकट किए। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरएस वधावन ने बच्चों को आजादी का मतलब बताते हुए उसे बनाए रखने की प्रेरणा दी।