प्लॉट दिलाने की मांग, ज्ञापन सौंपा
मुस्तफाबाद - 100-100 गज के प्लॉटों को लेकर बवाल जारी है। प्लॉट न मिलने से गुस्साए गांव थाना छप्पर वासियों ने विधायक राजपाल भूखड़ी को ज्ञापन सौंपा और प्लाट दिलवाए जाने की मांग की। सौंपे ज्ञापन के माध्यम से गांववासी विक्रम सिंह, जगमाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, मोहन कुमार, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश, बिशन लाल, राम लाल, वेदपाल, सुरेश कुमार व ऋषि पाल ने कहा कि थाना छप्पर में जिन गांव वासियों को प्लाट आवंटित किए गए थे। उन्हें अब तक प्लॉट नहीं मिले। गांव वासियों के पास रहने के लिए जगह सीमित है। योजना के तहत अन्य गांवों में प्लॉट दिए जा चुके हैं ।