पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समारोह में डंबल, पीटी शो और भंगड़ा रहेगा आकर्षण का केंद्र

समारोह में डंबल, पीटी शो और भंगड़ा रहेगा आकर्षण का केंद्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शुक्रवार को अनाज मंडी में हुई। तहसीलदार बिलासपुर ईश्वर चंद ने मार्च पास्ट की सलामी ली। राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल के ग्राउंड में पानी भर जाने की वजह से प्रशासन को गणतंत्र दिवस समारोह का स्थल बदलना पड़ा। बीडीपीओ जोगेश कुमार ने बताया कि फाइनल कार्यक्रम अनाजमंडी में ही आयोजित किया जाएगा।
फुल ड्रेस रिहर्सल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। राजकीय बच्चों ने डंबल व पीटी पेश कर सबका मन मोह लिया। वहीं दशमेश सीसे स्कूल के बच्चों ने भंगड़ा, सरस्वती सीसे स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति सांग पेश किया। नवज्ञान ज्योति सीसे स्कूल के बच्चों की गिद्दा प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। बीईओ धर्मसिंह राठी ने बताया कि मार्च पास्ट में पुलिस, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के बच्चों की टुकडिय़ां भव्य प्रदर्शन करेंगी। विभिन्न विभागों की ओर से विकास को दर्शाती झांकियां तैयार की गई है। गणपति कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने देश-भक्ति गीत, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सेव द गर्ल चाइल्ड विषय पर प्रस्तुति दी। मार्च पास्ट का नेतृत्व एएसआई धर्मपाल करेंगे। वहीं पुलिस विभाग की टुकड़ी का नेतृत्व एएसआई अमर सिंह कर रहे हैं। मौके पर छछरौली तहसीलदार महिंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बिलासपुर रणधीर सिंह, बीडीपीओ योगेश कुमार, बीईओ धर्म सिंह राठी, सचिव छोटन लाल, संतराम सिंह, खुर्शीद अहमद, ब्लाक कांग्रेस प्रधान शिव कुमार बंसल व रामकिशन उपस्थित रहे।
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया ध्वजारोहण करेंगी। तहसीलदार ईश्वर सिंह ने बताया कि एसडीएम मार्च पास्ट की सलामी लेंगी व ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस पर संदेश देंगी।



बिलासपुर - गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल में जानकीजी ग्लोबल स्कूल के बच्चे कार्यक्रम पेश करते हुए।

गणतंत्र दिवस पर तेजली खेल परिसर में मुख्य संसदीय सचिव जयवीर ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। समारोह को मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सभी को तालमेल बनाकर ड्यूटी के आदेश हैं

हेडक्वार्टर विजेंद्र विज का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को तालमेल बनाकर ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले की सीमा पर आधुनिक हथियार से लैस पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

जिले की सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई

पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए सीमा से लगे पुलिस नाकों पर चौकसी बढ़ा दी है, जो संदिग्ध लोगों की तलाश ले रहे हैं। सब स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।



बिलासपुर - रिहर्सल में कार्यक्रम पेश करते बच्चे।