पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊंचे भवनों पर होंगे लाइट विजन गार्ड

ऊंचे भवनों पर होंगे लाइट विजन गार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
तेजली खेल परिसर में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए हैं। स्टेडियम में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने नाके लगा दिए हैं और ऊंचे भवनों पर लाइट विजन गार्ड तैनात किए हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्य संसदीय सचिव जयवीर होंगे, जो परिसर में 26 जनवरी को 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
मंच के सामने लाइट मशीन गन फिटेड जिप्सी तैनात रहेंगी। साथ ही सिविल ड्रेस में लोगों के बीच में पुलिस व सीआईडी के कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। परेड कमांडर डीएसपी हेडक्वार्टर विजेंद्र विज होंगे। परेड में एक टुकड़ी महिला पुलिस कर्मचारी व एक पुरुष, दो होम गार्ड व पांच टुकड़ी एनसीसी कैटे्स शामिल होगी।
घोड़ा पुलिस भी रहेंगे तैनात : सुरक्षा के लिए तेजली खेल परिसर के आसपास घोड़ा पुलिस भी तैनात होंगी, जोकि खेल परिसर के बाहरी क्षेत्र में चारों ओर ड्यूटी के लिए नियुक्त रहेंगे। इसी तरह तेजली स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते लाल द्वारा मोड़, तेजली खेल परिसर यूथ होस्टल, गधौली गांव के मोड़ पर नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा पीसीआर व बाइक पर पुलिस कर्मचारी गश्त करेंगे। परिसर में एलएमजी फिटेड जिप्सी व स्ट्राइकिंग रिजर्व रहेंगी। मंच के पास एंबुलेंस व दमकल विभाग की गाड़ी भी तैनात होगी।