- Hindi News
- रंगोली व पोस्टर मेकिंग से बेटियों को बचाने का संदेश दिया
रंगोली व पोस्टर मेकिंग से बेटियों को बचाने का संदेश दिया
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
राष्ट्रीय बालिका दिवस महाराजा अग्रसेन कॉलेज जगाधरी में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में डॉ. विजय दहिया ने भाग लिया। महाराजा अग्रसेन कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. वाजपेयी ने उनका स्वागत किया। कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में उपस्थित लड़के व लड़कियों के समूह को स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीडियो दिखाया गया। इस दौरान उपस्थित बच्चों व प्राध्यापकों ने डॉ. विजय दहिया के नेतृत्व में बेटी बचाओं परिवार बचाओ अभियान की शपथ ली।
डॉ. दहिया ने बताया कि आज परिवार में जितनी आवश्यकता लड़कों की है, उतनी ही लड़कियों व महिलाओं की भी है। इसलिए परिवार में दोनों को समान हक मिलना चाहिए। लड़का तो केवल वंश का वारिस होता है, जबकि लड़की अपने माता-पिता व अपने पति के परिवार के वंश को आगे भी बढ़ाती है। इसलिए लड़कियों की अहमियत पुरुष से अधिक है ।
उत्थान संस्थान की डायरेक्टर डॉ. अंजू वाजपेयी ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति ने नारी को सृजन की शक्ति प्रदान की है। यदि भू्रण हत्या का अनुपात इसी तरह चलता रहा, तो समाज की विकास प्रक्रिया ही रुक जाएगी।
हिंदू गल्र्स कॉलेज में प्रतियोगिता: बालिका दिवस पर हिंदू गल्र्स कालेज जगाधरी में महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतरविद्यालय काव्य-पाठ, गायन, मेहंदी, कोलाज, पोस्टर, स्लोगन एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एसडी सी से. स्कूल जगाधरी, एसडी मॉडल स्कूल, डीडी अग्रवाल सी से. स्कूल तथा हिंदू गल्र्स स्कूल जगाधरी की 80 छात्राओं ने भाग लिया।
कॉलेज के विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, कला, वाणिज्य एवं गृह विज्ञान संकायों की छात्राओं ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। रंगोली व पोस्टर मेकिंग के माध्यम से छात्राओं ने कन्या भू्रण हत्या, घरेलू हिंसा, सामाजिक व पारिवारिक अत्याचारों से जूझती स्त्री, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर प्रकाश डाल। मौके पर अंजु रानी, सीमा गर्ग, राकेश मोहन, राकेश गुलाटी, सचिव अशोक गर्ग, यशपाल मौजूद रहे।