पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों में बचत की आदत डालें : सोहल

बच्चों में बचत की आदत डालें : सोहल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर - पंजाब नेशनल बैंक की ओर से चला जा रहे वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत गांव कलावड़ में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अग्रणी बैंक कार्यालय के उपप्रबंधक एचएस सोहल ने की। उन्होंने कहा कि आज की बचत छोटी-छोटी कल की बड़ी जरूरत को पूरा करने की समर्थता रखती है। इसलिए हमें बच्चों में शुरू से ही बचत की आदत डालनी चाहिए और बच्चों के बैंक में खाते खुलवाने चाहिए। आजकल सभी बैंक बच्चों के जीरो बैलेंस पर खाते खोल रहे हैं। इससे एक ओर बच्चों में जहां बचत करने की आदत पड़ती हैं वहीं बच्चों की फिजूल खर्ची बंद होगी। जब भी बच्चों को बैंक से शिक्षा ऋण या अन्य ऋण की आवश्यकता होगी तो वह बैंक से आसानी से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि 2015 तक सभी गांवों में किसी न किसी रूप में बैकिंग सुविधा मुहैया करवा दी जाएगी। मौके पर शाखा प्रबंधक रमेश चेपा, सरपंच रविंद्र कुमार व अच्छर पाल धीमान उपस्थित थे।