एसडीएम ने नए मतदाताओं को वोटर कार्ड दिए
बिलासपुर - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में कस्बे के राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल में मतदाताओं को मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। वहीं नए मतदाताओं को एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया ने मतपत्र वितरित किए। एसडीएम ने कहा कि हर मतदाता को बिना किसी लालच व निर्भय होकर मतदान करना चाहिए। देश के विकास के लिए योग्य, ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशी को चुन कर संसद में भेजें। लोकतंत्र में ही मत का अधिकार होता है। बीईओ धर्म सिंह राठी ने कहा कि प्रजातंत्र सबसे अच्छी चुनाव प्रणाली है। एसडीएम पूजा चावरिया ने सौ से अधिक नए मतदाताओं को मत पत्र वितरित किए। मौके पर प्राधानाचार्य रामपाल शर्मा, स्काउट मास्टर पवन शर्मा, केपी सैनी, सुरेश मोहड़ी, रविंद्र सिंह, रमेश शर्मा व अश्वनी कुमार उपस्थित रहे। उधर, छछरौली के राजकीय आदर्श सीसे स्कूल में तहसीलदार महेंद्र सिंह ने नए मतदाताओं को शपथ दिलाई। मौके पर 130 नए मतदाताओं को कार्ड वितरित किए गए। बीईओ सुमेर चंद शर्मा ने राजकीय गल्र्स सीसे स्कूल में सौ से अधिक नए मतदाताओं को मतपत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर सलीम मोहम्मद, रामपाल राणा, सविता शर्मा, अमित सिंह, गुरमीत सिंह, धर्मवीर सिंह व भंगीराम उपस्थित रहे।