पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारवा कलां में चोरों ने मोटर व बैटरी चोरी

मारवा कलां में चोरों ने मोटर व बैटरी चोरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - मारवा कलां गांव में शुक्रवार रात को चोरों ने चारा काटने की मशीन से मोटर चोरी कर ली। इससे पहले चोर पाल इंटरप्राइजिज से हजारों की मोटर चोरी कर ले गए थे। जिनका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांववासी लाला नरेश कुमार गर्ग ने बताया कि पशुओं के मकान में उनकी चारा काटने की मशीन है। उस पर बिजली की मोटर सुबह गायब मिली। उन्होंने इधर-उधर तलाशने पर पाया कि उनकी टाटा केंटर गाड़ी का बैटरा भी चुरा लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विदित हो कि तीन दिन पहले गांव के ही तरसेम पाल की फैक्टरी से तीन मोटरें चोरी हो गई थी।