पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभात फेरी में भक्तों ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया

प्रभात फेरी में भक्तों ने प्रभु की महिमा का गुणगान किया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
श्री लालद्वारा मंदिर में एक व चार फरवरी को होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर प्रभात फेरियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रभात फेरी शनिवार को विश्वकर्मा मोहल्ले से शुरू होकर भाटिया नगर में संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर प्रभात फेरी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पालिका में विराजमान सतगुरु बाबा लाल दयाल जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की और पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरजीत मेहता ने बताया कि एक फरवरी को सतगुरु बाबा लाल दयाल जी महाराज के 659 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में
विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सुबह हवन का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत भजन कीर्तन होगा जिसमें कई भजनों उपदेशक व महिला संकीर्तन मंडलियां अपने भजनों के माध्यम से गुरुओं का गुणगान करेंगी। इसी प्रकार चार फरवरी को ब्रह्मलीन स्व. द्वारिका दास जी महाराज का जन्म दिवस व बसंतपंचमी उत्सव मनाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी देने के लिए प्रभात फेरियों का आयोजन किया
जा रहा है।
प्रभात फेरियां 31 जनवरी तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रभात फेरी भाटिया नगर से आरंभ होकर शास्त्री कालोनी व अन्य स्थानों पर जाएगी। प्रभात फेरी में राजीव अरोड़ा, सुरेंद्र लूथड़ा, सोनू, मोनू मेहता व पूर्ण महेंद्र उपस्थित थे।