गणतंत्र दिवस की 64वीं वर्षगांठ मनाई
रादौर - लाइक पब्लिक स्कूल छोटा बांस रादौर में गणतंत्र दिवस की 64वीं वर्षगांठ मनाई गई। प्रिंसिपल कंवर सिंह शास्त्री ने बच्चों को बताया कि इस दिन हमारा संविधान बनाया गया था। जिसका अर्थ है कि जनता के लिए जनता का शासन। हमें अपने संविधान का महत्व समझते हुए उसके नियमों का पालन करना चाहिए। बच्चों ने देशभक्ति गीतों का गान करके विद्यालय को भक्तिमय बना दिया। संचालिका मंजू रानी मौजूद रही।