बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया
यमुनानगर - रादौर में वार्ड नंबर चार के माता मोहल्ला से नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की के पिता ने अज्ञात लोगों पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया है। वार्ड नंबर चार निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को वह किसी काम से बाहर गया था। परिवार के अन्य सदस्य भी काम के सिलसिले में बाहर थे। घर पर केवल उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे परिजन घर लौटे तो घर से उनकी बेटी गायब थी। पहले उन्होंने सोचा शायद बेटी अपने सहेली या फिर आस पड़ोस में किसी काम से गई होगी। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो उनकी चिंता बढऩे लगी। उनके वापस न लौटने पर उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसकी बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। निराश होकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई राम कुमार का कहना है कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग की तलाश चल रही है। जल्द उन्हें तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।