सपनों के देश की चाबी है आपका वोट
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
डीएवी सीसे स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। जिसमें लोगों को वोट के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यातिथि डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मंदीप सिंह बराड़ ने कहा कि यह वोट आपके सपनों के देश की चाबी है। इस चाबी से ही आप देश का भविष्य बना सकते हैं। इसमें आप किसी को दोष नहीं दे सकते, क्योंकि सरकार आप ही चुनते हैं। वह सरकार ही देश का दिशा व दशा तय करती है। उन्होंने कहा कि हमें नाज है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिक है।
उन्होंनें कहा कि लोकतंत्र की रूपरेखा का निर्माण मताधिकार के बल पर होता है। प्राय: देखने में आता है कि हम व्यवस्था को लेकर दोषारोपण करते है । किंतु कई बार मतदाता अपने मत का प्रयोग करने से बचते हैं। ऐसा करना देश और लोकतंत्र के प्रति पलायन है। अपनी समझबूझ से मताधिकार का प्रयोग कर हमें एक सजग राष्ट्र और परिपक्व लोकतंत्र की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 402373 पुरुष तथा 339548 महिला मतदाता हैं।
मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं का सम्मानित किया गया। मौके पर स्टूडेंट्स ने रैली भी निकाली। रैली बीकानो चौक, नेहरू पार्क, मेला सिंह कोठी, छोटी लाइन चौक से होकर वापिस स्कूल में ही संपन्न हुई। मौके पर सीटीएम नवीन आहूजा, सीएमओ डा. एमआर पासी, निर्वाचन तहसीलदार आंचल गर्ग, डा. उदयभान, स्कूल प्रिंसीपल सूर्यपाल मौजूद रहे।
इन्हें सम्मानित किया
सीटीएम नवीन आहुजा ने बताया कि वोट के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई लोगों ने सहयोग दिया। जिसे देखते हुए एसए राइटिंग में केशव मिश्रा, कंचन राणा, कोमल, नीरू व नेहा, डेक्लामेशन में सृष्टि खुराना, मनीषा राणा, जसमीत रेखी, कृष्णा, अनुराधा, गुलशना, पोस्टर मेकिंग में सरुची खन्ना, आशना अरोड़ा, अमनदीप कौर को सम्मानित किया गया। ब्लॉकस्तरीय पोस्टर मेकिंग में ब्लॉक बिलासपुर की महिमा, विनय मराठा, उपमन्यु, जगाधरी ब्लॉक के फिरोज खान, जितेंद्र, सिमरन, रादौर की पुष्पा, विशाल, प्रीति, छछरौली के विजय, गौरव, नीलम, साढौरा की ज्योति, कपिल, प्रीति, मुस्तफाबाद की कर्मजीत कौर, सलीहा व रामेश्वर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा साढौरा के बीएलओ पवन कुमार, जगाधरी के संजीव कुमार, यमुनानगर के दक्ष खन्ना, रादौर की रजनी बाला को भी डीसी ने सम्मानित किया गया।
33 लोगों को वोटर कार्ड दिए
रादौर - स्कूल में मतदाता दिवस भी मनाया गया। प्रिंसिपल रामनाथ सैनी व बीएलओ कृष्ण कुमार धीमान ने गांव के 33 नए मतदाताओं को वोटरकार्ड वितरित किए। मौके पर बच्चों ने जागरुकता रैली निकाल कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। धीमान ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व होता है। इस अवसर पर रामनाथ सैनी, पीटीआई जैबसिंह, अनिलकुमार, ऊषा रानी व रीटारानी ग्रामीण मौजूद थे।