दुकानों से हजारों रुपए का सामान चोरी
यमुनानगर - गणतंत्र दिवस पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी चोर दो दुकानों के शटर तोड़कर हजारों रुपए का सामान ले गए। रिपेयरिंग की दुकान के शटर तोडऩे का प्रयास किया। पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर मामले की छानबीन शुरू कर कर दी है।
शटर फाड़कर वारदात: लक्ष्मी सिनेमा घर के पास रहने वाले मोंटी सचदेवा ने बताया कि माडल कॉलोनी में सीनियर डिप्टी मेयर के आफिस के सामने उनकी मोबाइल शॉप है। रविवार की शाम को करीब नौ दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर खुला पड़ा है। सूचना पर सचदेवा मौके पर पहुंचे। दुकान पर ताले लगे हुए थे।
मगर शटर खुला था। यह देखकर वह हैरान रहे गए। चोरों ने किसी भारी वस्तु बारी या जैक से दुकान का शटर ऊपर उठाकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात का तरीका देखकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी हैरान थी कि बिना तोले तोड़े चोरी कैसे हो गई। दुकान से हजारों रुपए के मोबाइल फोन, तीन हजार की नकदी व अन्य कीमती सामान गायब मिला। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
रिपेयरिंग की दुकान का शटर खोलने का प्रयास: सचदेवा की दुकान के पास स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान का शटर चोरों ने खोलने का प्रयास किया। मगर कामयाब नहीं हो गए। दुकान मालिक राजेश का कहना है कि शटर तोडऩे की शिकायत पुलिस में कर दी।
ले गए कीमती सामान: गोविंदपुर स्थित टेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का कीमती सामान चुरा लिया। दुकान मालिक मदन को पड़ोसियों ने चोरी की वारदात के बारे में बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।