पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा समाज में बदलाव ला सकते हैं: मलिक

युवा समाज में बदलाव ला सकते हैं: मलिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर - भाजपा वर्कशॉप मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक विष्णु नगर धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने की। युवा जिला मीडिया प्रभारी बांके अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य कर्ण देव कांबोज व महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रोजी मलिक मुख्यातिथि रही। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही समाज में बदलाव ला सकता है। देश में कांग्रेस शासन में उत्पन्न समस्याओं का निवारण नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से ही हो सकता है। कांबोज ने युवाओं को हर घर मोदी, घर-घर मोदी, हमारा बूथ-मजबूत बूथ तथा बूथ जीता-चुनाव जीता नारों का चुनाव जीतने का मंत्र दिया। भाजपा नेता घनश्याम अरोडा व राकेश त्यागी ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को जोश व संयम बरकरार रखना होगा। मौके पर कर्णदेव कांबोज की देख रेख में अंबाला लोकसभा प्रत्याशी का चुनाव वर्कशाप मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुप्त मतदान से किया।