पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ साल से हमलावरों को काबू नहीं कर पाई पुलिस

डेढ़ साल से हमलावरों को काबू नहीं कर पाई पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
शोरूम में घुसकर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पीडि़त डेढ़ साल से पुलिस के चक्कर काट रहा है। हर बार उसको आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। उसके आगे कार्रवाई नहीं होती है। सोमवार को प्रोफेसर कॉलोनी अश्वनी कुमार मुखीजा करीब 30 लोगों के साथ एसपी सिबास कविराज से मिले। उनकी मांग थी कि फरार आरोपियों की जल्द से गिरफ्तार किया जाए।
अश्वनी कुमार ने एसपी को लिखित में दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर 2012 को वह छोटी लाइन स्थित मुखीजा इंटरप्राइज में बैठे हुए थे। इसी दौरान पूर्ण चंद शर्मा अपने 25 अन्य साथियों के साथ शोरूम पर पहुंचे। इससे पहले वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर शोरूम में तोड़ फोड़ की। वहां से कीमती सामान व गल्ले से एक लाख रुपए की नकदी उठा ली। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। उसके बाद हमलावर उनको जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पड़ोसियों ने घायल को अस्पताल में दाखिल कराया। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।




चार डीएसपी कर चुके हैं जांच

पीडि़त ने एसपी को बताया कि उनके मामले की जांच चार डीएसपी कर चुके है। उसके बाद भी हमलवारों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। फरार आरोपी उनको फिर से धमकी देने लगे है। उनको अपनी जान का खतरा है।

‘डीएसपी हेडक्वार्टर जांच कर रहे हैं’

एसपी सिबास कविराज का कहना है कि यह मामला स्टेट क्राइम से उनके पास आया है। मामले की जांच डीएसपी हैडक्वार्टर विजेंद्र विज कर रहे हैं। निश्चित ही इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।