112 मवेशी मुक्त कराए, ४ तस्कर गिरफ्तार
यमुनानगर - पुलिस ने पशु तस्करों के कब्जे से 111 मवेशी मुक्त कराए। साथ ही पशु तस्करी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। जगाधरी पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर पंजाब की ओर से मवेशी को लेकर यूपी में जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने जगाधरी बस स्टैंड के पास नाका लगाकर दिया और वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मवेशियों से भरे ट्रक आकर रुके। तलाश में ट्रक से 50 कटड़े व 18 भैंस मिली। पुलिस ने मवेशियों को मुक्त कराकर दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी शिनाख्त कुतुबखेड़ी निवासी दीन मोहम्मद व गंगोह निवासी मुरसलीन के तौर पर हुई। वहीं सिटी शहर जगाधरी पुलिस ने रक्षक विहार नाका के निकट से 28 भैंसे व 16 कटड़े तस्करों के कब्जे से मुक्त कराए। तस्करों की शिनाख्त यूपी के तय्यब व फरीद के तौर पर हुई।