जल संरक्षण का संदेश दिया
रादौर - महाराजा अग्रसेन सीसे स्कूल के क्षेत्र में पानी बचाओ रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ गुमथला से स्कूल निदेशक सुदेश बंसल ने किया। गांव संधाली, संधाला, गुमथला, कंडरौली में बच्चों ने घर घर जाकर ग्रामीणों को पानी के महत्व के बारे में बताया। बंसल ने कहा कि पानी अमूल्य है। इसे बचाना होगा। जागरुकता के अभाव में ग्रामीण पानी को व्यर्थ में बहाकर भविष्य के लिए खतरा पैदा कर रहे है। दुनिया के अधिकतर देश स्वच्छ पानी की कमी से जूझ रहे है। हमें जरूरत होने पर ही पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। मौके पर अशोक कांबोज, आशा शर्मा, सोनिया, संजय, सुरेंद्र सिंगला, रजनी व तरुण बंसल उपस्थित थे।