पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दंगल के फाइनल मुकाबले में न अशोक जीता न मन्नू हारा

दंगल के फाइनल मुकाबले में न अशोक जीता न मन्नू हारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रादौर
रविवार को साहब सिंह कुश्ती सेवा समिति की ओर से जाट नगर में दंगल का आयोजन करवाया गया। शुभारंभ कस्बे के सरपंच विनोद वर्मा ने रिबन काटकर किया। जिसके मुख्य मुकाबला प्रसिद्ध पहलवान अशोक मखाला व मन्नू पहलवान दिल्ली के बीच हुआ, जोकि बराबरी पर रहा। जिस कारण इनाम की 31 हजार की राशि दोनों पहलवानों में बांट दी गई। इससे पहले साहब सिंह सैनी ने मिंटू पहलवान पंजाब को हराया। रूबी कुरुक्षेत्र ने सीमा यमुनानगर के हराया। पिंकी बाबैन ने गीता पिहोवा को हराया।
आशिफ पहलवान यूपी व मोनू मखाला के बीच मुकाबला बराबर रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को सरपंच ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी सभ्यता का प्रतीक है। युवाओं को कुश्ती जैसे खेल में भाग लेना चाहिए। नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से बचकर युवाओं को खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
इस अवसर पर अजय चौहान रादौर, महिंद्र पाल टीना, साहबसिंह सैनी, गुरदयाल सैनी, सुदेश सैनी, प्रेमसिंह राझेडी, अशोक जुब्बल, देशराज सैनी, श्याम लाल सैनी रादौर, भविष्य सैनी, मा. कृष्ण कुमार, कुलदीप पूर्णगढ़, जय सिंह ढिल्लो, पिंकी गर्ग रादौर, प्रदीप खेड़की, विजय आढ़ती, संदीप सैनी उपस्थित थे।