आप व्यवस्था परिवर्तन चाहती है: वालिया
साढौरा - आम आदमी पार्टी द्वारा मंदिर रविदास के समीप स्थित धर्मशाला में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक संजीव वालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर उनका विश्वास जीतना है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ आप ने दिल्ली में सरकार बनाई है। आप उस विश्वास पर खरा उतर रही है। आप देश में व्यवस्था परिवर्तन चाहती है। आप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार बलबीर सिंह एडवोकेट ने कहा देश के लोग भ्रष्ट राजनीति से तंग आ चुके है। आप लोगों को एक सही विकल्प दे रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की समस्त लोक सभा सीटों सहित विधान सभा का चुनाव लडऩे जा रही है। जिला सचिव लक्ष्मण विनायक ने कहा कि आप देश में एक साफ सुथरा राजनीतिक माहौल तैयार करने जा रही है जिसमें वीआईपी कल्चर को कोई स्थान नहीं होगा। आप के स्थानीय नेता अरुण जैन ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य गांव दर गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे है। आप की महिला सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। इस मौके पर नीटू गुर्जर, सोहित जैन, गुलशन कुमार, पंकज वर्मा, अजमेर सिंह सहित काफी संख्या में आप कार्य कर्ता मौजूद थे।