पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश से कांग्रेस का सफाया निश्चित: बलवंत

प्रदेश से कांग्रेस का सफाया निश्चित: बलवंत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा - इनेलो के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि देश एवं प्रदेश में जनता कांग्रेस राज से त्रस्त है। लोक सभा एवं विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया अब निश्चित हो गया है। गांव रसूलपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों आम जन तंग आ चुका है। किसान हताश व निराश है तथा कर्मचारी वर्ग सड़कों पर आंदोलन कर रहा है। प्रदेश में जंगल राज स्थापित हो चुका है। प्रदेश में एक से बढ़कर एक घोटाला सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री के विश्वास पात्र मंत्री एवं विधायकों पर उंगलियां उठ रही है। पूर्व विधायक ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्रवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने साढौरा हलके को पुरी तरह से उपेक्षित किया है। मुख्यमंत्री बनाम सांसद सैलजा की लड़ाई से यह क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ा है। घाड़ क्षेत्र में लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। केवल इनेलो शासन काल में ही इस इलाके का समुचित विकास हुआ था तथा युवाओं को भी रोजगार मिला था। इनेलो नेता ने दावा किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में इनेलो को स्पष्ट बहुमत प्राप्त प्राप्त होगा तथा प्रदेश की कमान चौ.ओम प्रकाश चौटाला के हाथ में होगी।