पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, मार्च पास्ट में पुलिस टुकड़ी ने बाजी मारी

इधर, मार्च पास्ट में पुलिस टुकड़ी ने बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर - नई अनाज मंडी में आयोजित 65वें गणतंत्र दिवस उपमंडल स्तरीय समारोह में एसडीएम बिलासपुर पूजा चांवरिया ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व एएसआई धर्मपाल ने किया। मार्च पास्ट में पुलिस, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों की टुकडिय़ों ने हिस्सा लिया। एसडीएम ने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के हर क्षेत्र में प्रगति की है। बोर्ड कक्षाओं में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ग्रामीण किशोर बालिका पुरस्कार योजना के तहत नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छछरौली सीसे स्कूल के प्रिंसिपल सुमेर चंद शर्मा, भेड़थल सीसे स्कूल के छात्र रोहित ढांडा व खारवन की छात्रा नीरज को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने सेव द गर्ल चाइल्ड विषय पर आधारित नृत्य नाटिका पेश की। वहीं सरस्वती सीसे स्कूल के बच्चों ने देश रंगीला मेरा गीत पेश कर सभी प्रशंसा बटोरी। गणपति कान्वेंट स्कूल, जानकी जी ग्लोबल स्कूल, एमआर इंटरनेशनल स्कूल, नवज्ञान ज्योति सीसे स्कूल व दशमेश सीसे स्कूल कपालमोचन की टीम ने प्रदर्शन किया।
मार्च पास्ट में पुलिस की टुकड़ी प्रथम, एमवीवी डीएवी सीसे स्कूल कपालमोचन की टुकड़ी दूसरे व न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विकास को दर्शाती झांकियों में वन विभाग प्रथम सरकारी विभागों के विकास को दर्शाती झांकियों में वन विभाग प्रथम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वितीय व कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह में एसडीएम ने राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल के शिक्षक रवि प्रकाश कंबोज द्वारा रचित ‘रत्नप्रभा’ नामक कहानी संग्रह का विमोचन किया। खंड के विभिन्न गांवों में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। काठगढ़ गांव के हाई स्कूल में एसएमसी प्रधान नसीब सिंह ने झंडा फहराया। उत्तमवाला गांव के मिडल स्कूल प्रधान बलबीर सिंह ने, रामपुर गेंडा के मिडल स्कूल में राम सिंह ने, सुलतानपुर के मिडल स्कूल में रशीद अहमद ने, बिजौली गांव के स्कूल में अरशद अली व नाईवाला गांव के मिडल स्कूल में मेहरदीन ने तिरंगा फहराया।