पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने मन मोहा

विद्यार्थियों ने मन मोहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगाधरी वर्कशॉप - वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड, 9वीं वाहिनी आरपीएसएफ, मेन गेट, स्टोर गेट व सभी स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया। रेलवे ग्राउंड में सीडब्ल्यूडएम बीके पासवान व 9वीं वाहिनी आरपीएसएफ में मोहम्मद एसजेड खान ने ध्वजारोहण किया। सीडब्लूएम ने कार्यक्रम के प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्कशाप में लंबे समय से कर्मचारियों को भर्ती करने की मांग थी । हैडक्वार्टर ने उसे पूरा करवा दिया है। नार्दन रेलवे वुमैन वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष सोनम पासवान ने भी कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल व स्वर्ण विद्या मंदिर स्कूल के स्टूडेंट्स ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। स्टूडेंट्स ने महाराणा प्रताप की जीवनी को ऐसे ढंग से प्रस्तुत किया जैसे सब कुछ संजीव हो। साथ ही स्वर्ण विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने अपने ग्रुप डांस से सभी को हैरान कर दिया। उनके ग्रुप डांस में प्रोफेशनल टच था। सभी की जुबान पर यही था कि इतना छोटा सा स्कूल और इतनी बड़ी कला। वर्कशॉप के भारत स्काउट एवं गाइड में कैंपस में भी ध्वजारोहण किया गया। मौके पर गाइड्स ने कविताएं प्रस्तुत की।



विकास को दर्शाती झांकियों में वन विभाग प्रथम सरकारी विभागों के विकास को दर्शाती झांकियों में वन विभाग प्रथम, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वितीय व कृषि विभाग की झांकी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समारोह में एसडीएम ने राजकीय आदर्श संस्कृति सीसे स्कूल के शिक्षक रवि प्रकाश कंबोज द्वारा रचित ‘रत्नप्रभा’ नामक कहानी संग्रह का विमोचन किया। खंड के विभिन्न गांवों में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। काठगढ़ गांव के हाई स्कूल में एसएमसी प्रधान नसीब सिंह ने झंडा फहराया। उत्तमवाला गांव के मिडल स्कूल प्रधान बलबीर सिंह ने, रामपुर गेंडा के मिडल स्कूल में राम सिंह ने, सुलतानपुर के मिडल स्कूल में रशीद अहमद ने, बिजौली गांव के स्कूल में अरशद अली व नाईवाला गांव के मिडल स्कूल में मेहरदीन ने तिरंगा फहराया।

जगाधरी वर्कशॉप - रेलवे ग्राउंड में स्कूली बच्चों व कर्मचारियों ने भंगड़ा पेश किया।

यमुनानगर - तेजली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।