- Hindi News
- देश की प्रगति में हर संभव सहयोग दें: राजपाल
देश की प्रगति में हर संभव सहयोग दें: राजपाल
साढौरा - देश का 65 वां गणतंत्र दिवस इलाके भर में धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के राजकीय सीसे स्कूल में विधायक राजपाल ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हम सब को देश की प्रगति में हर संभव सहयोग देना चाहिए। प्रिंसिपल अख्तर अली ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राध्यापक राम रतन ग्रेवाल ने मंच संचालन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सालेहपुर, लाहड़पुर समेत अन्य स्कूलों में भी समारोह का आयोजन किया गया। सरावां में आयोजित कार्यक्रम में एसएमसी प्रधान धर्मपाल सैनी ने ध्वजारोहण किया। प्रिंसिपल राम स्वरूप शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व की चर्चा की। मौके पर प्रह्लाद सिंह, कांता रानी, सोहन लाल, प्रवीण कुमार,अश्वनी कुमार एवं नीलम सहित पंचायत सदस्य भी मौजूद थे। गांव राजपुर के सरकारी स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष बाबू राम ने ध्वजारोहण किया।