चोरी की छह वारदातें, तीन गिरफ्तार
यमुनानगर - पुलिस ने सूने घर व मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने छह चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। सीआईए पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, वहां से उनको जेल भेज दिया। सीआईए थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए उनके नेतृत्व में एसपी सिबास कविराज ने टीम का गठन किया था। कार्रवाई करते हुए टीम ने मुखबिर की सूचना पर जम्मू कॉलोनी निवासी सूर्य प्रकाश, रजत व कैंप निवासी अरूण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की छह वारदातों का खुलासा है। सिंह ने बताया कि आरोपियों ने दो मंदिरों की चोरी, दो जठलाना थाना क्षेत्र की चोरी, पलेट नगर सहित छह चोरी करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि गृह भेदन व अन्य चोरियां का खुलासा करने में टीम लगी हुई है। जल्द ही अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जाएगा।