- Hindi News
- ट्रांसफार्मर से हजारों रुपए का सामान चोरी
ट्रांसफार्मर से हजारों रुपए का सामान चोरी
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
चोरों ने छछरौली खंड के गांव ढाकवाला से ट्रांसफार्मर से हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ आशीष चोपड़ा ने बताया कि गांव ढाकवाला में बिजली निगम का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है।
चोरों ने ट्रांसफार्मर को तोड़ कर उससे हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। लोगों ने इसकी शिकायत उन्हें दी तो जांच की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।