- Hindi News
- खानपुर के सरपंच ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई
खानपुर के सरपंच ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई
यमुनानगर - खानपुर गांव के सरपंच ने एसपी को शिकायत सिर्फ दबाव बनाने के लिए की है। पंचायत में हुए कामों की जांच एसडीएम कर रहे हैं। अपने आप को बचाने के लिए अब सरपंच ऐसी शिकायतें देकर दबाव बनाना चाहता हैं। यह कहना है खानपुर गांव के राजपाल, रविंद्र सिंह व एडवोकेट सुधीर राणा का। एडवोकेट राणा ने बताया कि सरकार ने गांव में 100-100 गज के प्लॉट देने की योजना लागू की थी। जिसमें सरपंच ने अपात्रों को प्लॉट बांट दिए थे। शिकायतकर्ता ने बीडीपीओ से आरटीआई के माध्यम से जनवरी 2013 में इसकी सूचना मांगी थी, लेकिन उन्हें अधूरी सूचना दी गई। जिसके खिलाफ उसने अपील की है। इसके अलावा पद का गलत उपयोग करने बारे डीसी को शिकायत दी थी। बाद में एक याचिका हाईकोर्ट में डाली गई थी। जिसके बाद डीसी ने दिसंबर 2013 में सारे मामले की जांच एसडीएम जगाधरी को सौंप दी। उन्होंने एसपी को शिकायत देकर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।