पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केस दर्ज कराने पर एक्सईएन व एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी

केस दर्ज कराने पर एक्सईएन व एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर - एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के यूनिट प्रधान मंदीप शर्मा की अध्यक्षता में एक्सईएन यमुनानगर द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ हड़ताल के दौरान एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में नारेबाजी की गई।
उन्होंने कहा कि एक्सईएन व एसडीओ के कहने से यूनिट सेक्रेटरी बलबीर बिस्ट, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट अनिल कंबोज, राजेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। नारेबाजी होते देख डीएसपी व एसएचओ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि दर्ज की गई एफआईआर की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। मौके पर केंद्रीय परिषद के डिप्टी चीफ आर्गेनाइजर अशोक शर्मा, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट अनिल कंबोज, उपप्रधान हरी राम, सब यूनिट प्रधान विक्रम सिंह, सचिव अमरपाल, केबी सिंह, कर्म सिंह, सब यूनिट प्रधान नरेश राणा, जय सिंह, प्रधान राम सनेही, राजिंद्र प्रसाद, केशव उपाध्याय, विजय शर्मा, सोमपाल, चंद्रप्रकाश, कर्म चंद मौजूद थे।