पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, चार पर केस दर्ज

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला, चार पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यमुनानगर - दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने दहेज प्रताडऩा व मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फर्कपुर थाना पुलिस को रेलवे कॉलोनी निवासी पूजा कौर ने बताया कि उसकी शादी यूपी के लखीमपुर निवासी जानकी प्रसाद के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोग उसको दहेज के लिए तंग करने लगे। कई बार उनकी मांग को पूरा भी किया गया, लेकिन उनकी मांग घटने के बजाए बढ़ती जा रही थी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होती थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। बिना दहेज के घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता किसी तरह से अपने घर पहुंची और पुलिस को इस बारे में शिकायत दी।