शादी के लिए नाबालिग का अपहरण
यमुनानगर - छप्पर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। छप्पर थाना पुलिस को गांव सारन निवासी जियालाल ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी घर पर थी। वह 26 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई। अपने स्तर पर उन्होंने बेटी की तलाश की, तब उनको पता चला कि किशन माजरा निवासी रोहित उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर कहीं पर ले गया है। जिस दिन से उनकी बेटी घर से गायब है। तभी से आरोपी भी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।