पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यकर्ता लोगों को घर घर जाकर भाजपा की नीतियां बताएं : कटारिया

कार्यकर्ता लोगों को घर-घर जाकर भाजपा की नीतियां बताएं : कटारिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बिलासपुर
भाजपा के 25वें मंडल स्तरीय बूथ समिति सम्मेलन में पूर्व सांसद एवं पार्टी अध्यक्ष रतन लाल कटारिया ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को चट्टान की तरह मजबूत रहना है। इस बार उनकी बारी है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रचार प्रसार करें।
वे कस्बे के नीलकंठ पैलेस में कार्यकर्ताओं को लोस सभा चुनाव के लिए तैयार करने आए थे। भाजपा के नेता घनश्याम दास ने कहा कि सभी 83 बूथों के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। हर कार्यकर्ता केवल पंद्रह घरों की जिम्मेदारी लेगा। पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि भाजपा की नीतियों से कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री एवं अम्बाला सांसद कुमारी सैलजा मैदान छोड़ कर भाग गई हैं। मंत्री के राज्य सभा सदस्य बनने पर उन्होंने कहा कि वे हार के डर से मैदान छोड़कर भाग गई। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में मोदी की लहर है। मिशन-2014 व प्लस 273 के भाजपा नारे जरूर पूरे होंगे। मौके पर शिवदयाल सिंह, सुलतान सिंह, यशपाल दास, राम गोपाल, बलबीर सिंह, करनैल सिंह, कर्म सिंह, पृथ्वी सिंह मौजूद थे।