स्पेशल स्क्वायड टीम ने शुरू किया सर्वे
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
सरकारी नाला ढकने व अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के लिए आखिरकार नगर निगम ने स्पेशल स्क्वायड टीम का गठन कर ही दिया। टीम ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया।
सर्वे कब तक पूरा करना है नगर निगम के अधिकारियों ने यह तय नहीं किया। यदि अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया तो मामला लटक भी सकता है।
ये शामिल हैं टीम में : स्पेशल स्क्वायड में नगर निगम में चार एमई और एक्सईएन शामिल हैं। सर्वे के बाद टीम नगर निगम के ईओ को अपनी रिपोर्ट देगी। उसके बाद कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समय निश्चित होना चाहिए : वार्ड नंबर चार के पार्षद मौजी सेठी का कहना है कि टीम का गठन बेहतर कार्य है। इस टीम का सर्वे करने का समय तय होना चाहिए। तभी अवैध कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। क्योंकि यदि सर्वे में टीम ने देरी की तो अवैध कॉलोनी काटने वाले मोटे पैसे में प्लाट बेच कर निकल जाएंगे। फंस जाएगा आम व्यक्ति।
ये भी करना चाहिए टीम को : जिन अवैध कॉलोनियों का टीम सर्वे कर रही है। वहां पर अवैध या वैध कॉलोनी के बोर्ड लगाने चाहिए। ताकि आम व्यक्ति अवैध कॉलोनी में प्लॉट की खरीददारी न करे। ऐसे करने पर आम व्यक्ति कुछ हद तक लुटने से बच सकता है।
ये दिक्कत आती है : नाला ढंकने से ठीक से सफाई नहीं होती। जिस कारण ट्विन सिटी में जल भराव होता है। वहीं अवैध कॉलोनी काटने से सरकार के राजस्व को नुकसान व बाद में आमजन पर कानूनी कार्रवाई होती है।