किसानों को जागरूक किया
यमुनानगर - सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की ओर से जिले की 14 ग्रामीण शाखाओं द्वारा अलग-2 गांवों में वित्तीय साक्षरता एवं समावेश कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बैंक के जिला समन्वयक हरिचन्द सैनी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम बिलासपुर खंड के गांव बुढ़ेडी में किया गया। इस कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राजेश सैनी ने बैंक की किसान क्लब, किसान क्रेडिट कार्ड और वित्तीय समावेश, अनुदान राशि का डीबीटी आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीण बैंक शाखा यमुनानगर के प्रबंधक संजय गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को बैंक की बचत योजना, राष्ट्रीय पेंशन योजना, सोलर लाइट तथा समय पर वसूली देने के लाभ भी बताए। मौके पर हरनौली के शाखा प्रबंधक तरवेश कुमार, किसान राजपाल, अमन, हुसनपाल, ज्ञान चन्द, सुलतान सिंह व जयचंद उपस्थित थे।