पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खानपुर के लोगों ने एसडीएम से की सरपंच की शिकायत

खानपुर के लोगों ने एसडीएम से की सरपंच की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
मुस्तफाबाद ब्लॉक के खानपुर गांव के लोगों ने बुधवार को एसडीएम डॉ. आदित्य दहिया से मिल कर सरपंच की शिकायत की। इसमें उन्होंने सरपंच पर हेराफेरी करने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। वहीं गांव के नलकूप आपरेटर ने एसडीएम को शपथ पत्र देकर सरपंच पर एक साल से मानदेय न देने का आरोप लगाया गया।
गांव के मुबारक सिंह, रविंद्र सिंह, रूप सिंह, श्याम सिंह, प्रदीप, नरेंद्र सिंह, मंगत राम ने एसडीएम को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि सरपंच ने पद का दुरुपयोग किया है। अपने परिचित कई अपात्रों को नि:शुल्क 100-100 गज के प्लाट बांट दिए हैं।
इसकी शिकायत अप्रैल 2013 में ग्रामीण राजपाल ने डीसी से की थी। ग्रामीणों ने बताया कि सारे मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम जगाधरी को दिया गया। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने आरटीआई के माध्यम से भी कुछ दस्तावेज एकत्रित किए है।
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले सरपंच ने एसपी को शिकायत दी है, जिसमें गांव के कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया गया है, जोकि गलत है। सरपंच शिकायतकर्ता से अपनी शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। सरपंच यहां तक धमका रहा है कि यदि उन्होंने शिकायत वापस न ली तो वह उन्हें झूठे केस में फंसवा देगा। ग्रामीणों ने मामले की जांच करके सरपंच पर कार्रवाई की मांग की है।




एक साल से नहीं मिला मानदेय

गांव के नलकूप आपरेटर लखमी चंद ने एसडीएम को शपथ पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि अगस्त 2010 से ट्यूबवेल पर काम रहा है। जिसके लिए सरपंच उसे एक हजार रुपए महीना मानदेय देता है। मगर एक साल से सरपंच ने उसे एक हजार का मानदेय भी नहीं दिया। आपरेटर ने एसडीएम से मानदेय दिलवाने की मांग की।