- Hindi News
- पीडब्ल्यूडी ने कस्बे के मुख्य अड्डे से अतिक्रमण हटाया
पीडब्ल्यूडी ने कस्बे के मुख्य अड्डे से अतिक्रमण हटाया
भास्कर न्यूज - मुस्तफाबाद
कस्बे के मुख्य अड्डे से लोक निर्माण विभाग की ओर से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमण की वजह से आमतौर पर जाम लगा रहता है। यहां तक कि लोगों को पैदल आने जाने में भी असुविधा होती थी।
कुछ दिन लोक निर्माण विभाग ने दुकानदारों को सूचना देकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राज कुमार व एएसडीओ जसमेर सिंह, नायब तहसीलदार मुस्तफाबाद व पुलिस के साथ पहुंचे। यहां पर टीम ने जेसीबी से दुकान के आगे से अतिक्रमण हटवाया।
एसडीओ ने दुकानदारों को आगे से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
ध्यान रहे कि इस सड़क पर स्कूल, अस्पताल, बीडीपीओ कार्यालय व तहसील हैं। जिस कारण इस सड़क पर आवाजाही अधिक रहती है। जिससे लोगों को दिक्कत होती थी।