पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाला लाजपत को नमन किया

लाला लाजपत को नमन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज . रादौर
गांव हरनौल में बुधवार को शेरे पंजाब लाला लाजपतराय का जन्म दिवस आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने मनाया। मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता रणधीर चौधरी मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद थे।
रणधीर चौधरी व अन्य लोगों ने शेरे पंजाब लाला लाजपतराय के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भेंट की।
चौधरी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में लाला लाजपतराय का महत्वपूर्ण योगदान था। 3 फरवरी 1928 को जब साइमन कमीशन भारत आया था तो उसके विरोध में पूरे देश में आग भड़की थी। लाला लाजपतराय ने साइमन कमीशन के विरोध में लाहौर में आयोजित बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया। इस आंदोलन में अंग्रेजों ने जनता पर लाठियां बरसाई थी। लाठियों के वार के कारण लाला लाजपतराय शहीद हो गये थे।
लाला लाजपतराय के प्रयासों से बिट्रिश शासन से मुक्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। लाला लाजपतराय जैसे अनेक स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के कारण ही देश आजाद हुआ। लाला लाजपतराय के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन पंजाब में पूरी तरह से सफल रहा।
जिस कारण लाला लाजपतराय को पंजाब क ा शेर व पंजाब केसरी के नाम से पुकारा जाने लगा। मौके पर रणधीर चौधरी, नरेन्द्र चौहान, दिनेश मान आर्य, सुखदेव मुनि, वीरेंद्र कांबोज, बल बीरसिंह, केसरसिंह बापा, संदीप कुमार, सुनील कुमार, रविन्द्र कुमार, अनिल कुमार, कुलदीप कुमार, मीतू सैनी, शैंटी वर्मा, रामकुमार धानोखेड़ी मौजूद थे।



हरनौल गांव में बुधवार को शेरे पंजाब लाला लाजपतराय का जन्मदिवस मनाया