- Hindi News
- शास्त्री कॉलोनी में बस की चपेट में आने से युवक गंभीर
शास्त्री कॉलोनी में बस की चपेट में आने से युवक गंभीर
यमुनानगर - शास्त्री कॉलोनी में निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में ट्रामा में दाखिल कराया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। छोटा माडल कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय आकाश बाइक से आजाद नगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसी ही वह शास्त्री कॉलोनी में पहुंचा। उसको निजी स्कूल की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। युवक के पैर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया।
स्थानीय लोगों ने बस को रुकवा लिया और घायल को ट्रामा में पहुंचाया। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के बाद बस चालक ने बच्चों को उनके घर छोड़ा।