पुण्यतिथि पर बच्चों ने बापू को याद किया
भास्कर न्यूज - रादौर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि वीरवार को रादौर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मनाई गई। इस अवसर पर अष्टविनायक कॉन्वेंट स्कूल खरकाली में प्रिंसिपल आशा चौधरी ने, महाराजा अग्रसेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुमथला में प्रिंसिपल सुदेश बंसल ने, संजय गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल हरनौल में चेयरमैन रण धीरसिंह चौधरी ने, भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल कण्डरौली में प्रिंसिपल डॉ. देवेन्द्र ढांडा ने, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर में प्रिंसिपल रमन शर्मा ने, हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर में चेयरमैन अजय चौहान ने, लाइक पब्लिक स्कू ल छोटाबांस में प्रबंधक मंजू बाला व प्रिंसिपल कवर सिंह शास्त्री ने, गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल चमरोड़ी में राजेश कांबोज ने, गीता मिडल स्कूल एमटी करहेडा में प्रेमपाल कांबोज ने, सत्यदेव जनता आदर्श पब्लिक स्कूल अलाहर में सोमदत्त ने, शांति देवी कालेज ऑफ एजुकेशन रादौर में विपिन शर्मा ने, शहीद भगतसिंह कालेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन रादौर में चेयरमैन सुभाष कांबोज व निदेशक अरविन्द रोहिल ने, ग्लोबल इंजी. कालेज रादौर में निदेशक चंचल भारद्वाज ने, श्रीबालाजी पॉलीटेक्नीक रादौर में वाइस चेयरमैन अम्बरीश मित्तल ने, अष्टविनायक पॉलीटेक्नीक खरकाली में चेयरमैन इंजीनियर डॉ. अमन पंजेटा ने फूलमालाएं अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थाओं ने हवनयज्ञ कर राष्ट्रपिता महात्मागांधी के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि भेंट की गई। इस अवसर पर चेयरमैन अष्टविनायक डॉ. अमन पंजेटा, डॉ. सुदेश बंसल गुमथला व डॉ. देवेंद्र ढांडा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश व दुनिया का अहिंसा का संदेश दिया था। महात्मा गंाधी ने देश को अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए अंग्रेजी राज से मुक्ति दिलवाई थी।