‘हेल्दी डाइट से कम कर सकते हैं तनाव
भास्कर न्यूज - यमुनानगर
आज के व्यस्त जीवन में तनाव होना आम हो गया है। सभी किसी ने किसी तरह के तनाव से ग्रस्त है। जिससे कई प्रकार की बीमारी व्यक्ति को चपेट में ले लेती है। हेल्दी डाइट से इस तनाव व बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
ये होती है बीमारी : डॉक्टर्स के मुताबिक लगातार तनाव रहने से बीपी, शुगर, अनिंद्रा, काम में मन नहीं लगना, मानसिक, बीमारी, छोटी -छोटी बातों पर गुस्सा आना, याद दास्त कमजोर होना, आक्रामक होना जैसी बीमारी व्यक्ति को चपेट में लेती है।
नाश्ते में चाय व कॉफी न लें : आहार विशेषज्ञ कामना के मुताबिक हेल्दी डाइट लेने से तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। नाश्ते में ओट मील व दूध पीना चाहिए। इससे दिन भर शरीर को ऊर्जा मिलती है।
नाश्ते में चाय व कॉफी नहीं लेनी चाहिए। शरीर में खनिज लवण बढ़ाने के लिए अखरोट, सूखे मेवे व बादाम का सेवन करना चाहिए। ये भी तनाव को कम करने में सहायक होते है।
दोपहर के भोजन में हरी सब्जी पालक, साग, मेथी व बीन्स का यूज करना चाहिए। इसके साथ ही चावल, स्लाद, दही व रोटी भी जरूर खानी चाहिए।
कामना का कहना है कि शाम को थकान दूर करने के लिए चाय के साथ हल्का स्नैक लेना चाहिए। फाइबर बढ़ाने के लिए भूने चने, बिस्कुट व ओपन सैंडविच का यूज भी किया जा सकता है। सोने से पूर्व गर्म दूध जरूर पीना चाहिए। इससे नींद बेहतर आती है। जिस कारण तनाव से राहत मिलेगी। तनाव कम करने के लिए विटामिन सी शरीर के लिए जरुरी है। इसके लिए खट्टे फल जैसे संतरा व कीनू का सेवन करना चाहिए।