इधर, ये भी बड़ा फैसला
भास्कर न्यूज - पानीपत
सीबीएसई से संबंधित सभी स्कूल नए सत्र से फीस में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेंगे। बुधवार को सभी सीबीएसई स्कूलों ने एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग में बैठक की, जिसमें सभी स्कूल प्रिंसिपल ने एकमत से फीस बढ़ाने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सहोदय के जिला चेयरमैन डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने की। फीस में यह वृद्धि पिछले वर्ष के मुकाबले 5 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
बैठक में स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षा के अधिकार 134-ए के तहत नए पाठयक्रमों को लागू करने, मूल्यांकन, अध्यापन, यातायात सुरक्षा व अन्य पहलूओं पर भी चर्चा की। डॉ. धर्मदेव विधार्थी ने कहा कि हर तरफ महंगाई बढ़ रही है। स्कूलों को चलाना मुश्किल हो गया है। इनमें समन्वय बनाए रखने के लिए फीस वृद्धि करना स्कूलों की मजबूरी है। इसलिए यह फैसला लिया गया है। उम्मीद है कि अभिभावक उनके फैसले को स्वीकारेंगे।
संबंधित खबर पेज-१६ पर भी
पानीपत - कट बंद किए जाने पर इंसार बाजार के दुकानदार दुकानें बंद करके इसके विरोध में उतर आए। सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दुकान बंद रखीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीएसपी जितेंद्र गहलोत और ट्रैफिक एसएचओ रमेश कुमार के समझाने पर बाजार खुला। व्यापारी डीसी से शिकायत करने गए। डीसी ने कहा कि ट्रायल चल रहा है। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।
पानीपत - एसपी ने जीटी रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक लगाने के आदेश दिए ही थी कि एक घंटे बाद ही शहर के सैकड़ों से ज्यादा चालक इकट्ठे होकर एसपी दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी रोजी रोटी बताते हुए एसपी से उनको चालू रखने की मांग की, लेकिन एसपी ने उन्हें डेढ़ माह का समय दिया। उन्हें कहा गया कि वह अपने वाहनों को बदल लें या पब्लिक ट्रासंपोर्ट का नंबर लें।
हाईवे पर कट बंद होने पर दुकानदारों ने जताया विरोध, बाजार बंद किया
ट्रैक्टर बंद करने का फैसला लेते ही एसपी दफ्तर पहुंचे ग्रामीण, हाथ आई मायूसी
फैसले तो लिए, लेकिन लागू कैसे करेंगे
...मगर पार्किंग का कोई विकल्प भी तो बताइए
हाईवे पर पार्किंग बंद तो की जा रही है, लेकिन इसका विकल्प क्या होगा। बस स्टैंड पर वैसे ही पार्किंग बंद है। शहर के लोग गाडिय़ां कहां खड़ी करें।
...मगर एफआईआर दर्ज करना तो शुरू करो
एसपी का कहना है कि एफआईआर की कॉपी तुरंत मिलेगी। मगर, यहां तो एफआईआर दर्ज करवाने में लोगों को कई-कई चक्कर कटवाए जाते हैं।
३००० ऑटो के बंद होने की नौबत
लाइसेंस, प्रदूषण, आरसी जैसी सात शर्तों को पूरा करने के लिए ऑटो चालकों को 15 दिन दिए हैं। शहर में 3 हजार के करीब ऑटो चलते हैं। इनमें ज्यादातर ऑटो पुराने मॉडल के है। ये प्रदूषण के मानक पर खरे नहीं उतरेंगे। यदि उनको हटाया जाएगा, तो एक बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
रेहडिय़ां कहां जाएं, ट्रैक्टर का विकल्प क्या
एसपी का कहना है कि शहर में लगने वाली सभी रेहडिय़ों को निश्चित स्थानों पर शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना पर ये नहीं बताया कि रेहडिय़ों को कहां शिफ्ट किया जाएगा। उधर, ट्रैक्टर-ट्राली पर ही हैंडलूम उद्योग चल रहा है। उद्योग पर असर पड़ेगा तो नियम कैसे लागू करेंगे।
...मगर चौकियों में भ्रष्टाचार कैसे रोकेंगे पुलिस कप्तान
भ्रष्टाचार व अन्य शिकायत पर इकॉनोमिक सेल बंद किया गया है। थाना व चौकियों में जाएंगे अब केस। इनका ओवरलोड तो बढ़ेगा ही, साथ ही क्या, यहां भ्रष्टाचार नहीं होगा?।
> ऑटो चालकों के लिए सात शर्तें तभी मिलेगी चलाने की अनुमति
> युवा पुलिसकर्मियों को फील्ड में और महिलाओं को दफ्तर में बैठाएंगे
> इकॉनोमिक सेल और माइनिंग शाखा भी बंद, थानों को जिम्मेदारी
राजनीतिक दबाव नहीं चलेगा, डीसी को भी घूमकर जाना होगा
हाईवे पर लालबत्ती व बस स्टैंड कटों को ट्रायल पर बंद किया गया है। इस प्रयास से अगर शहर के लोगों को राहत मिलती है तो बाजार के दुकानदारों और राजनीतिक दबाव में कट नहीं खोले जाएंगे। डीसी को भी घूमकर ही जाना होगा।’
-बी.सतीश बालन, एसपी, पानीपत
एसपी सतीश बालन ने ज्वाइनिंग के बाद कट बंद करने सहित आठ बड़े फैसले लिए, कॉमर्शियल लाइसेंस वाले ट्रैक्टर ही चलेंगे
शिकायत कर कम करवा सकते हैं फीस
प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीसों में की जाने वाली बढ़ोतरी पर नजर रखने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष 9 अप्रैल को कमेटी बनाई थी। इसकी चेयरपर्सन रिटायर्ड जस्टिस किरण आनंद लाल हैं। अगर अभिभावकों को लगता है कि फीस अधिक बढ़ाई है तो वे इस कमेटी या फिर डीसी को सीधे शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने पर कमेटी सभी स्कूलों में फीस स्ट्रक्चर व स्टूडेंट्स को दी जा रहीं सुविधाओं के बारे में जांच करती है। अगर स्कूलों ने जरूरत से ज्यादा फीस बढ़ाई है तो फीस रिफंड के लिए कहा जा सकता है। उधर, स्कूल संचालकों का कहना है कि जरूरत पडऩे पर फीस बढ़ाने से कमेटी नहीं रोक सकती।
जानना जरूरी है