पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विक्की के परिजन जांच से असंतुष्ट

विक्की के परिजन जांच से असंतुष्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - विक्की हत्याकांड में पुलिस 24 घंटे बाद भी वजह नहीं तलाश पाई है। पुलिस का कहना है अब तक की जांच में पता चला कि विवाद फोन को लेकर ही था। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विक्की के बड़े भाई नीटू का कहना है कि हत्या में चार युवक शामिल थे, जिनमें दो के नाम भी बताए हैं। एक महताब उर्फ बादल है, जो बिंझौल का रहने वाला है। दूसरा छोटू निवासी सौंधापुर है। पुलिस ने केवल महताब के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हत्या के दौरान महताब को ही फैक्ट्री श्रमिकों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था। नीटू ने बताया कि आरोपियों ने पहले विक्की को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी योगश कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही वजह पता चलेगी।