पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी ने फोन किया तो दौड़े चले आए चार पहलवान

अधिकारी ने फोन किया तो दौड़े चले आए चार पहलवान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानीपत - शिवाजी स्टेडियम में अंडर-19 कुश्ती और वालीबॉल की राज्यस्तरीय टीम का बुधवार से छह दिवसीय कैंप शुरू हो गया। इसमें कुश्ती के लिए सभी आठ लड़कियां तो पहुंचीं, लेकिन उम्मीद के मुताबिक लड़के नहीं पहुंचे।
इसकी भनक लगते ही सुबह शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के वाईएसओ ((यूथ स्पोट्र्स ऑफिसर)) मनीराम शिवाजी स्टेडियम पहुंचे और सभी खिलाडिय़ों की रजिस्टर में हाजिरी की जांच की। इसमें वालीबॉल के 12 लड़के व 12 लड़कियां, कुश्ती की आठ लड़कियां और तीन लड़के हाजिर पाए गए। बाकी के सात पहलवान कैंप से नदारद मिले।
मनीराम ने सेलफोन से कॉल करके रोहतक, भिवानी, फतेहाबाद, जींद, हिसार, झज्जर और गुडग़ांव के एईओ ((सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल)) को स्पष्ट कहा कि अगर उनके जिले के खिलाड़ी शाम तक कैंप में नहीं पहुंचे तो खिलाडिय़ों को नेशनल प्रतियोगिता में खेलने नहीं दिया जाएगा। इस कॉल का ये असर रहा कि तीन पहलवान चार बजे शिवाजी स्टेडियम में पहुंचे और तीन पहलवानों ने फोन कर बताया कि वे रास्ते में हैं।
गौर हो कि दैनिक भास्कर ने 22 जनवरी के अंक में ‘ कैंप से फरलो मारी तो नेशनल भी नहीं खेल पाएंगे’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। शिक्षा विभाग ने फरमान जारी किया है कि जो खिलाड़ी कैंप में भाग नहीं लेंगे, वे नेशनल प्रतियोगिता में नहीं खेल पाएंगे।



२२ जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर