- Hindi News
- हाईवे कट पर २३वां ट्रायल, पार्किंग भी बंद
हाईवे कट पर २३वां ट्रायल, पार्किंग भी बंद
भास्कर न्यूज - पानीपत
जिले के नए पुलिस कप्तान बी.सतीश बालन ने बुधवार को लोगों से जुड़े आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आदेश जारी किए। वो भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में। इनमें सबसे खास आदेश है शहर के बीच से गुजरते जीटी रोड के लालबत्ती चौक के कट और बस स्टैंड के कट को बंद किए जाने का ट्रायल।
एसपी ने साफ किया कि अगर इस प्रयोग से लोगों को राहत मिलती है तो न ही दुकानदारों को होने वाले मामूली नुकसान के चलते और न किसी राजनीतिक दबाव में कट खोले जाएंगे। डीसी को भी घूमकर ही जाना होगा। बता दें कि शहर में नए एसपी या नए डीसी के आते ही कट बंद करने और खोलने का ट्रायल शुरू हो जाता है। 2४ मई, 2012 को पहली बार कट बंद करने का ट्रायल लिया गया। इसके बाद से अब तक कट बंद करने और खोलने के करीब 2२ ट्रायल लिए जा चुके हैं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। हाईवे पर जाम न लगे, इस पर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है।
एसपी बालन ने पुलिस का इकॉनोमिक सेल बंद करने का भी आदेश दिया। उन्होंने बताया कि सेल को लेकर लगातार शिकायतें मिली हैं। इसलिए ये फैसला लेना पड़ा। अब आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच संबंधित थाना पुलिस ही करेगी। जरूरत पडऩे पर विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। महिला सेल की शिकायत पर एसपी ने सबूत मिलने पर महिला सेल की वर्किंग में बड़ा बदलाव करने की बात कही है। साथ ही कहा कि शहर में चल रहे ऑटो सात शर्तों पर ही चलेंगे। शहर में जीटी रोड पर कहीं पर भी कोई वाहन खड़ा नहीं होना दिया जाएगा। लेकिन एसपी ने इसका कोई विकल्प नहीं बताया। इसके अलावा फैसला लिया कि अब 50 की जगह १०० ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
संबंधित खबर पेज-१८ पर भी