- Hindi News
- ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हो रहा विकास : राठी
ग्रामीण क्षेत्र में नहीं हो रहा विकास : राठी
पानीपत - इनेलो के हलका पानीपत ग्रामीण के अध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि कांग्रेस राज में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों में पिछड़ रहा है। गांवों में युवाओं को रोजगार नहीं है। वह बुधवार को चंदौली गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने वाले चुनाव को लेकर महज घोषणाएं कर रही है, लेकिन जनता हकीकत को जानती है। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी को अनाज मंडी पानीपत में इनेलो द्वारा बूथ स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा, इसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो। इस अवसर पर इनेलो के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कालखा, सुनील कुमार, विकास मलिक, जसबीर, माया राम, रामकुमार, रोहताश और नानू राम मौजूद रहे।