पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोहतक में एसडीओ को लोगों ने बंधक बनाया

रोहतक में एसडीओ को लोगों ने बंधक बनाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर टीम - पानीपत
प्रदेशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को तीन बातें हुई। पहला, हड़तालियों को मनाने को लेकर सरकार निष्क्रिय रही, थोड़ी सख्ती दिखाई, लेकिन बेकार। दूसरा, कर्मचारी अडिग रहे। धरने प्रदर्शन किए। कई जगह बिजली सप्लाई भी काट दी। तीसरा, बिजली-पानी की सप्लाई न होने से परेशानी झेल रही जनता का आक्रोश भड़का। रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र में लोग सड़क पर उतर आए। गुस्सा पुलिस पर उतरा।
रोहतक में बिजली न मिलने से गुस्साई जनता ने 7 स्थानों पर जाम लगाया। भालौठ में तो एसडीओ को बंधक बनाकर अपनी मांगें मनवाने के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। गोहाना अड्डा, जनता कालोनी में भी अफसरों और भीड़ के बीच बहस हुई। हिसार में तीन जगह जाम लगे। यमुनानगर के आईटीआई क्षेत्र व बिलासपुर में लोगों ने बिजली पानी सप्लाई न होने से रोषस्वरूप सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कैथल की रेलवे कालोनी व अम्बाला रोड पर तो टैंकर से पानी की सप्लाई करनी पड़ी। सोमवार को रोडवेज की हड़ताल थी। बुधवार को ग्रुप सी व डी के कर्मियों की हड़ताल का दूसरा दिन था।